लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 580 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5 हजार के पार, अब तक हो चुकी है 37 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 18:40 IST

तमिलनाडु में गुरुवार को 580 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 5409 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5409 हो गई है। कोरोना से गुरुवार को 2 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 37 हो गई।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तमिलनाडु में अब तक 1547 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण तमिलनाडु में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में गुरुवार को 580 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5409 हो गई है। गुरुवार को तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कारण 2 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 37 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "आज तमिलनाडु में 580 कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए और दो लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 5409 हो गई, जिसमें 37 मौतें शामिल हैं। आज के मामलों की एक बड़ी संख्या कोआंबेडु बाजार (चेन्नई) से जुड़ी हुई है।"

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तमिलनाडु में अब तक 1547 लोग ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के 3822 एक्टिव केस मौजूद है।

देशभर में करीब 53 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 15266 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 35902 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातमिलनाडुकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया