लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ में 2014-19 के बीच 58 प्रतिशत निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ: कैग

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में 2014 से 2019 के बीच कुल निर्माण कार्य का लगभग 58 प्रतिशत निर्धारित समय के भीतर पूरा नहीं हुआ था।

इसके साथ ही राष्ट्रीय लेखा परीक्षक ने यह भी पाया कि रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बिना डीआरडीओ के 38 वैज्ञानिक निर्माण कार्य विभाग में तैनात थे। यह रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गयी थी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डीआरडीओ का मुख्य कार्य सशस्त्र बलों के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों का अनुसंधान और विकास करना है और इसमें रक्षा अनुसंधान और विकास वैज्ञानिकों (डीआरडीएस) कैडर में 180 वैज्ञानिकों की कमी थी।

कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डीआरडीओ कार्यों की योजना और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए विशेष अनुसंधान और विकास निर्माण प्रतिष्ठान (आरडीसीई) रखने का मकसद पूरा नहीं किया गया और 2014-2019 की अवधि के दौरान 58 प्रतिशत कार्यों को मूल कार्यक्रम के भीतर पूरा नहीं किया जा सका।

इसके अलावा, मूल समयसीमा के भीतर कार्यान्वित किए गए कार्यों का प्रतिशत 2016-17 के 47.09 प्रतिशत से 2018-19 में घटकर 36.53 प्रतिशत हो गया।

राष्ट्रीय लेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि डीआरडीओ के पास रक्षा सेवाओं के समान अतिथि गृहों (जीएच) की आवश्यकता का आकलन करने के लिए मानक नहीं हैं जहां अधिकारियों के मेस का निर्माण किसी विशेष इकाई में अधिकारियों की स्वीकृत संख्या के आधार पर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो