लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में डेंगू, वायरल बुखार से अब तक 58 लोगों की मौत, अस्पताल में 100 नये मरीज भर्ती

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:40 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 11 सितंबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध बुखार से एक और व्यक्ति की मौत होने से अब तक वायरल बुखार और डेंगू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है, वहीं अस्पतालों में नये मरीजों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में संदिग्ध बुखार से पीड़ित एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई है या वायरल बुखार से। इससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 58 हो गई है।

सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि शनिवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 100 नये मरीजों को भर्ती किया गया है। अनेजा ने कहा कि कुल 389 मरीजों में ज्यादातर बच्चे हैं जिनका अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज से किसी की मौत की सूचना नहीं है। अनेजा ने बताया कि 150 नमूनों की जांच में 50 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ दिनेश कुमार प्रेमी ने उसायनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों तक अनुपस्थित रहने पर छह महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया और उन्हें अनुपस्थिति का कारण बताते हुए तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया।

सीएमओ कार्यालय ने यह भी कहा कि जिले में लगातार मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार की जांच की जा रही है और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित मरीजों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिरोजाबाद जिला पिछले तीन हफ्तों से डेंगू और घातक वायरल बुखार के प्रकोप से जूझ रहा है। मरीजों में ज्यादातर बच्चे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कुछ मामले पड़ोसी जिलों- मथुरा, आगरा और मैनपुरी में भी सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग