लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 58 नए मामले

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 फरवरी ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,636 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 58 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी बढ़कर 3,34,107 हो गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.24 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले 18 जिलों में सामने आए और 58 में से 34 नए मामले पृथक-वास केन्द्रों में और अन्य 24 मामले पहले संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।

गंजाम, गजपति, कंधमाल और नबरंगपुर कोविड-19 मुक्त जिले हैं, यहां वायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि शनिवार से राज्य में वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1,914 बनी हुई है। कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की अन्य बीमारियों की वजह से भी मौत हुई है, जिनसे वे पहले से पीड़ित थे।

राज्य में अभी 562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का 0.16 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि यहां अभी तक 81.67 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

इस बीच, पुरी के ‘स्वर्गद्वार अर्बन पब्लिक हेल्थ सेंटर’ में 56 वर्षीय एक अधिकारी की शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने कोविड-19 का टीका लगवाया था।

पुरी जिला मजिस्ट्रेट समर्थ वर्मा ने बताया कि उनकी मौत के उचित कारण का पता लगाया जा रहा है और कटक में विशेषज्ञों का एक दल उनके शव का पोस्टमार्टम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो