लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 58 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर आंशिक तौर पर बढ़कर 0.09 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ताजा बुलेटिन के अनुसार एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 25,041 हो गई। बृहस्पतिवार को शहर में 49 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। वहीं संक्रमण दर 0.08 फीसदी रही। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर 0.09 फीसदी रही। मंगलवार को शहर में 44 मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण दर 0.07 फीसदी रही।

संक्रमण दर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 36 फीसदी थी, जो अब घटकर 0.09 फीसदी हो गई।

दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि तीसरी लहर की आशंका वास्तविक है और सरकार इससे निपटने के लिए ‘युद्ध-स्तर’ पर तैयारी कर रही है।

शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,35,778 हो गई। वहीं अब तक 14.1 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में शुक्रवार को 573 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं घर में पृथकवास में रह रहे लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 167 थी और निरूद्ध क्षेत्र 388 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो