लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 58 नए मामले, एक संक्रमित की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आए तथा एक संक्रमित की मौत हुई। वहीं, संक्रमण दर घटकर 0.08 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि एक संक्रमित की मौत होने से यहां मरने वालों की संख्या 25,053 पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को यहां संक्रमण के 63 नए मामले आए थे तथा तीन व्यक्तियों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी और दूसरी लहर के बाद से यह तीसरी बार था, जब महामारी के कारण एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई थी। इससे पहले 18 जुलाई और 24 जुलाई को संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई थी।

इससे पहले इस वर्ष दो मार्च को भी राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया था। तब संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए