मिजोरम में कोविड-19 के 576 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:19 IST2021-08-22T21:19:04+5:302021-08-22T21:19:04+5:30

576 new cases of Kovid-19 in Mizoram, two patients died | मिजोरम में कोविड-19 के 576 नए मामले, दो मरीजों की मौत

मिजोरम में कोविड-19 के 576 नए मामले, दो मरीजों की मौत

मिजोरम में रविवार को कोविड-19 के 576 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,180 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 194 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में कम से कम 97 बच्चे हैं और सुरक्षा बल के चार कर्मी हैं। मिजोरम में 6,568 मरीजों का उपचार चल रहा है और 45,418 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 300 मामले सामने आए। इसके बाद कोलासिब से 71 और मामित से 57 मामले सामने आए। स्वस्थ होने की दर 87 फीसदी है और मृत्यु दर 0.37 फीसदी है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी लालजवामी ने बताया कि 6.50 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 576 new cases of Kovid-19 in Mizoram, two patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department