मुंबई में कोविड के 575 नए मामले, 14 की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:21 IST2021-06-15T21:21:05+5:302021-06-15T21:21:05+5:30

575 new cases of Kovid in Mumbai, 14 died | मुंबई में कोविड के 575 नए मामले, 14 की मौत

मुंबई में कोविड के 575 नए मामले, 14 की मौत

मुंबई, 15 जून मुंबई में 575 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया जिसके बाद कुल मामले 7,17,683 हो गए हैं। 14 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 15,216 पहुंच गई है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि यह लगातार 16वां दिन है जब दैनिक मामलों की संख्या 1000 से कम है। पिछली बार 31 मई को एक दिन में एक हजार से अधिक मरीज मिले थे।

उन्होंने कहा कि सोमवार को महानगर में 529 मामले आए थे और 19 संक्रमितों की मौत हुई थी। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 718 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 6,84,825 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि वहीं देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 15,390 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 23,681 नमूनों की जांच की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 575 new cases of Kovid in Mumbai, 14 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे