लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 दिसम्बर तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.83 लाख के पार चले गए। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,524 हो गई।

बृहस्पतिवार को जारी किए गए सरकारी बुलेटिन में 23 दिसम्बर रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए। उसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 109 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 48 और मेडचल-मल्काजगिरि में 42 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी तक 2.75 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 6,815 लोगों का अभी कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी तक 66.11 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिसमें से 44,516 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.05 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए