लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 573 नए मामले, दस जिलों में रात का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच अप्रैल ओडिशा में 573 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,43,268 हो गए । कोविड का यह रोजाना मामला इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये नये मामले राज्य के 30 में से 29 जिलों में सामने आये। उनमें 337 नये मरीज पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 236 नये मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 96 नए मरीजों का पता चला जबकि सुंदरगढ़ में 80, नुआपाड़ा में 60 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले का ही हिस्सा है।

स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. बिजय पाणिग्रही ने बताया कि सीमावर्ती जिलो में छत्तीसगढ़ से ओड़िशा से पहुंच रहे सभी लोगों को कोविड-19 जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी सीमावर्ती जिला प्रशासनों को इस संबंध में निर्देश दे दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की जान नहीं जाने मृतकों की संख्या 1922 बनी हुई है।

ओडिशा में अब भी 3,358 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं और 3,37,935 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में रविवार को 28019 जांच करायी गयी। अबतक राज्य में 91.88 लाख से अधिक नमूनों का कोविड-19 परीक्षण किया जा चुका है।

सरकार ने घोषणा की है कि 10 जिलों--सुंदरगढ़, झारसुगुडा, संबलपुर, बारगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरी में सोमवार से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे