लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 573 और आध्र प्रदेश में 1,730 नए मामले

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:17 IST

Open in App

श्रीनगर/ अमरावती, चार अप्रैल जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के क्रमश: 573 और 1,730 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में रविवार को 573 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,33,012 हो गई। वहीं, तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,008 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुल नए मामलों में से 122 जम्मू संभाग से जबकि 451 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले से 208 मामले सामने आए, जिनमें से 62 यात्री हैं। इसके बाद जम्मू से 92 तथा बारामूला जिले से 84 मामले सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि यहां अब 3,995 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,27,049 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उधर, अमरावती से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,730 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,07,676 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से अब तक 7,239 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब 10, 300 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में 28 नवंबर को 11,571 मरीजों का उपचार चल रहा था लेकिन नए मरीजों की संख्या में कमी के बाद 23 फरवरी को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 575 रह गई थी।

हालांकि, मार्च की शुरुआत में दूसरी लहर के बाद नए मामलों में वृद्धि होने लगी और रविवार को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 10,300 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 842 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे अब तक स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 8,90,137 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल