लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 00:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 दिसंबर गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 8,31,078 हो गए। हालांकि, इस दौरान राज्य में कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

इस दौरान संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 10,118 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि पिछले 24 घंटे में कोविड के 102 मरीज स्वस्थ हुए और अभी 2,371 मरीज उपचाराधीन हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि 11 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। राज्य में अब तक कुल 8,18,589 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 97 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 44 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में बृहस्पतिवार को 2.32 लाख लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गई। राज्य में अब तक टीके की 8.92 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह