लाइव न्यूज़ :

एलएनजेपी अस्पताल में पिछले साल मार्च से 572 कोरोना वायरस संक्रमित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में पिछले साल मार्च महीने से अब तक 500 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार कराने के दौरान बच्चों को जन्म दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में नोवेल कोरोना वायरस का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था। संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मध्य दिल्ली स्थित एलएनजेपी अस्पताल को विशिष्ट कोविड-19 केंद्र के रूप में तब्दील किया गया था।

इसे दिल्ली में टीकाकरण के लिए चिह्नित 81 स्थलों में शामिल किया गया है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का इलाज किया और ऐसी सैकड़ों महिलाओं का सफलतापूर्वक प्रसव कराया।’’

अस्पताल के अधिकारियों द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार अस्पताल से अब तक 10,851 रोगियों को सफलतापूर्वक इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है और कई अन्य स्वस्थ होने के करीब हैं।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने अस्पताल के सरकारी आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘हमारे अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित महिलाओं में से 527 ने बच्चों को जन्म दिया जिनमें से 224 प्रसव सीजेरियन से हुए। इसके अलावा 1,986 कोविड डायलिसिस सत्र आयोजित किये गये।’’

डॉ कुमार ने कहा, ‘‘हमने मुश्किल लड़ाई लड़ी और टीकाकरण की शुरुआत उत्साह की बात है। हमने आज तक करीब 11 हजार रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है, जो देश में किसी भी अस्पताल में सर्वाधिक संख्या है। इस दौरान हमारे कई डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ गये।’’

एलएनजेपी अस्पताल में चार जनवरी से ओपीडी सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?