गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:36 IST2021-03-06T21:36:00+5:302021-03-06T21:36:00+5:30

571 new cases of corona virus infection in Gujarat, one patient dies | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले, एक मरीज की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले, एक मरीज की मौत

अहमदाबाद, छह मार्च गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 571 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,72,811 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में राज्य में 403 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक 2,65,372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, अहमदाबाद में कोविड-19 के एक मरीज की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,414 हो गई। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 3,025 है।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में शनिवार को 1,77,203 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। इसके साथ ही राज्य में अब तक 13,74,244 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली जबकि 3,30,463 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके मुताबिक, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और बीमारियों से ग्रसित 45 से अधिक उम्र के 1,31,821 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 571 new cases of corona virus infection in Gujarat, one patient dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे