लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 570 नए मामले

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:50 IST

Open in App

आइजोल, 18 नवंबर मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 570 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,30,415 हो गई। 570 संक्रमितों में एक निजी स्कूल के 118 छात्र, शिक्षक तथा कर्मचारी शामिल हैं।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 467 है। राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 13.26 प्रतिशत हो गई, बुधवार को यह 8.87 प्रतिशत थी। मिजोरम में अभी 5,616 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं, बुधवार को 344 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,332 हो गई। राज्य में अभी तक 13.88 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। मरीजों के ठीक होने की दर 95.33 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.35 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में अभी तक सात लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 5.43 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे