मुंबई में कोविड-19 के 570 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:11 IST2021-06-22T20:11:47+5:302021-06-22T20:11:47+5:30

570 new cases of Kovid-19 came in Mumbai, 10 people died | मुंबई में कोविड-19 के 570 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हुई

मुंबई में कोविड-19 के 570 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हुई

मुंबई, 22 जून मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले आए और महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने बताया कि इसके साथ, शहर में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,22,461 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,315 हो गई।

देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार को 521 नए मामले आए थे और सात मौतें हुई थीं।

बीएमसी ने बताया कि शहर में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,453 है। दिन में 742 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 6,90,417 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 570 new cases of Kovid-19 came in Mumbai, 10 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे