लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 57 प्रशिक्षु कोविड-19 से पीड़ित, संस्थान तीन दिसंबर तक के लिए बंद

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:17 IST

Open in App

देहरादून, 22 नवंबर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के कारण संस्थान को तीन दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है ।

अकादमी के अधिकारियों ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि 57 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के कारण संस्थान को तीन दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है और इस दौरान प्रशिक्षण सहित सभी गतिविधियों का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से अब तक 57 अधिकारी प्रशिक्षु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन सभी को एक विशेष रूप से तैयार कोविड केयर सेंटर में पृथक रखा गया है । शुक्रवार से अब तक अकादमी में 162 आरटी—पीसीआर परीक्षण किए गए हैं ।

अधिकारी प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी रखने, लगातार हाथ धोने और मास्क पहनने से संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा