लाइव न्यूज़ :

8 जून को धार्मिक स्थान खुलने के बाद भी नहीं जाएंगे 57 प्रतिशत लोग, सर्वे में सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों ने कहा जाएंगे होटल

By भाषा | Updated: June 7, 2020 06:10 IST

एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि 8 जून को धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और मॉल खुलने के बाद भी ज्यादातर लोग यहां नहीं जाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी 30 दिन तक धार्मिक स्थलों पर जाने से बचेंगे।केवल 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी 30 दिन में होटलों में जाएंगे।सर्वे में 74 प्रतिशत लोगों ने रेस्तरां और 70 प्रतिशत लोगों ने मॉल नहीं जाने की बात कही है।

नई दिल्ली। हाल में हुए एक सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का कहना है कि वे आठ जून से धार्मिक स्थान खुलने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए इन स्थलों में नहीं जाएंगे। केंद्र ने 30 मई को कहा था कि आठ जून से देश में ‘अनलॉक-1’ के तहत लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और शॉपिंग मॉल, रेस्तरां एवं धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे।

सोशल मीडिया मंच ‘लोकल सर्किल्स’ के सर्वेक्षण में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद जब विभिन्न सार्वजनिक स्थल खुलेंगे तो लोग वहां जाने के इच्छुक होंगे या नहीं।

सर्वेक्षण ने कहा, ‘‘धार्मिक स्थल खुलने बाद वहां जाने की इच्छा के संबंध में पूछे गए प्रश्न का 8,681 लोगों ने उत्तर दिया। इनमें से 57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी 30 दिन तक इन स्थलों पर जाने से बचेंगे क्योंकि यहां सामाजिक दूरी बनाए रखना मुश्किल है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।’’ सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इन स्थलों पर जाएंगे जबकि 11 प्रतिशत लोग इसे लेकर अनिश्चित थे।’’

सर्वेक्षण में बताया गया कि होटलों में जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का 8, 616 लोगों ने उत्तर दिया। केवल 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी 30 दिन में इन स्थलों पर जाएंगे, जबकि 81 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कम से कम एक महीने तक होटल नहीं जाएंगे।

सर्वेक्षण में बताया गया, ‘‘शहर के पसंदीदा रेस्तरां में जाने की इच्छा रखने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का 8,459 लोगों ने उत्तर दिया जिनमें से करीब 74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे आगामी एक माह में रेस्तरां नहीं जाएंगे।’’

सर्वेक्षण के अनुसार मॉल खुलने के बाद वहां जाने की इच्छा रखने के संबंध में पूछे गए सवाल का 8,354 लोगों ने जवाब दिया। इसका 70 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया, जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मॉल जाएंगे और नौ प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं