लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 57 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:12 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 अक्टूबर पुडुचेरी में शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 57 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,621 हो गई। इस दौरान 56 लोग ठीक भी हुए और संक्रमण से मौत का एक मामला भी सामने आया।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में 31, कराईकल में 14 और माहे में 12 नए मामले सामने आए। यानम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 454 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 93 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 361 लोग पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 56 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,314 हो गई। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1,853 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 18.87 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.19 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 10,92,656 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,16,164 लोगों को पहली खुराक और 3,76,492 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया