लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 5,692 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल केरल में कोविड-19 के 5,692 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.72 लाख हो गई। वहीं 11 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,794 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने यह जानकारी दी।

राज्य में 2,474 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,20,174 हो गई।

मंत्री ने बताया कि सोमवार को 45,417 नमूनों की जाँच हुई और संक्रमण दर 12.73 प्रतिशत रहा। ब्रिटेन से राज्य में लौटा एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वहां से लौटे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 104 हो गई।

राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1,010 नए मामले कोझिकोड जिले से सामने आए हैं। इसके बाद एर्णाकुलम से 779 और मल्लाप्पुरम से 612 मामले सामने आए हैं। कन्नूर और तिरुवनंतपुरम से क्रमश: 536 और 505 मामले सामने आए हैं।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नए संक्रमित मरीजों में 23 स्वास्थ्यकर्मी हैं। राज्य में अभी 47,596 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर