लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 569 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:35 IST

Open in App

हैदराबाद, सात अगस्त तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 569 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,957 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,823 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सर्वाधिक 82 नये मामले सामने आए, इसके बाद करीमनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नये मामले दर्ज किए गए।

तेलंगाना में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,582 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 657 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,36,552 हो गयी है। तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत हो गयी है।

इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने अधिकारियों को सभी मौजूदा रिक्तियों को भरने, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के अलावा जिला अस्पतालों में अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण और बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां