उत्तराखंड में कोविड-19 के 567 नए मामले
By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:32 IST2020-12-16T20:32:20+5:302020-12-16T20:32:20+5:30

उत्तराखंड में कोविड-19 के 567 नए मामले
देहरादून, 16 दिसंबर उत्तराखंड में बुधवार को 567 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जबकि तीन अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया।
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 84,069 हो गयी है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 194 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 123, अल्मोडा में 57 और हरिद्वार में 37 मरीज मिले।
बुधवार को प्रदेश में तीन और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,375 मरीजों की मौत हुई है।
प्रदेश में बुधवार को 498 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 75,547 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 61,40 है।
कोविड-19 के 1007 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।