लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 566 नए मामले

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:46 IST

Open in App

रायपुर, 16 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 566 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,93,178 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 74 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित छह लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 566 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 111, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 26, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से छह, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से 26, बिलासपुर से 45, रायगढ़ से 64, कोरबा से 31, जांजगीर चांपा से 32, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से सात, सरगुजा से 19, कोरिया से सात, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, बस्तर से एक, कोंडागांव से आठ, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से चार, कांकेर से 13, नारायणपुर से एक, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए लोगों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,93,178 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,82,760 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6,867 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 3551 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू