लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में संक्रमण के 565 नए मामले, अब तक टीके की तीन करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 सितंबर ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 565 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड महामारी के कुल मामले बढ़कर 10,25,874 हो गए। इसके साथ ही महामारी से पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 8,192 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की तीन करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 82 लाख से अधिक लाभार्थियों को दोनों खुराक दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओडिशा ने टीके की तीन करोड़ से ज्यादा खुराक देकर कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में एक और उपलब्धि हासिल की है। लोगों की जान बचाने के लिए तेजी से किये गए टीकाकरण के लिए हमारे स्वास्थ्यकर्मियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करें।”

राज्य में इस साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी और 31 दिसंबर तक सभी को टीका लगाने की योजना है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की साढ़े चार करोड़ आबादी में से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 3.09 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।

इस बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि संक्रमण के 565 नए मामलों में से 63 बच्चे और 18 साल से कम उम्र के किशोर हैं। शून्य से 18 साल की उम्र के किशोरों में संक्रमण की दर अब 11.15 प्रतिशत है। राज्य में अभी कोविड-19 के 5,513 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 10,12,116 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा