लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,646 नये मामले, 50 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:14 IST

Open in App

अमरावती, 20 जून आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 5,646 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,50,563 हो गयी, जबकि 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,319 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 63,068 हो गयी। बीते 24 घंटे में 7,772 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 17,75,176 हो गयी।

पूर्वी गोदावरी जिले में 1,098, चित्तूर में 890, पश्चिम गोदावरी जिले में 761 और कृष्णा में 441 नये मामले सामने आए। राज्य के नौ जिलों में 400 से कम नये मामले सामने आए।

चित्तूर में सर्वाधिक 11 मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हुई। पश्चिम गोदावरी में सात, गुंटूर में छह, पूर्वी गोदावरी में पांच, श्रीकाकुलम में चार, अनंतपुरमु, कडप्पा, कृष्णा और प्रकाशम में तीन-तीन जबकि कुरनूल और विशाखापत्तनम में दो-दो लोगों की इस महामारी से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे