केरल में कोविड-19 के 5,643 नए मरीज सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख के करीब हुई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:24 IST2020-11-29T20:24:25+5:302020-11-29T20:24:25+5:30

5,643 new patients of Kovid-19 were reported in Kerala, the total number of infected is close to six lakhs. | केरल में कोविड-19 के 5,643 नए मरीज सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख के करीब हुई

केरल में कोविड-19 के 5,643 नए मरीज सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख के करीब हुई

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर केरल में रविवार को 5,643 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक सामने आए कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर छह लाख के करीब पहुंच गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई, जिन्हें मिलाकर अबतक केरल में 2,223 लोगों की जान कोविड-19 से जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 5,861 मरीज ठीक हुए हैं, इसके साथ ही राज्य में अबतक 5,32,658 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 64,589 उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अबतक 5.99 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 5,643 new patients of Kovid-19 were reported in Kerala, the total number of infected is close to six lakhs.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे