लाइव न्यूज़ :

पुणे में म्यूकरमाइकोसिस के 564 मरीज उपचाराधीन, अब तक 27 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:24 IST

Open in App

पुणे, 25 मई महाराष्ट्र के पुणे जिले में वर्तमान में म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित कम से कम 564 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक इस बीमारी की चपेट में आने से 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

म्यूकरमाइकोसिस या ‘ब्लैक फंगस’ एक गंभीर संक्रमण है जो महाराष्ट्र तथा कुछ अन्य राज्यों में कोविड-19 के कई मरीजों में पाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि म्यूकरमाइकोसिस के संदिग्ध मामलों की पहचान करने के लिए पुणे जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों की जांच करना शुरू किया है जिससे कि ऐसे लोगों को जरूरी दवाएं और समय रहते उपचार मुहैया कराया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक यहां 43 अस्पतालों में म्यूकरमाइकोसिस के 591 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें ससून सरकारी अस्पताल भी शामिल है।

अतिरिक्त जिलाधिकारी विजयसिंह देशमुख ने कहा, “591 मामलों में से पुणे जिले से संक्रमण के 499 मामले सामने आए हैं जबकि बाकी अन्य जिलों के मरीज थे जो यहां उपचार के लिए आए थे।”

उन्होंने कहा कि इनमें से 564 मरीजों का इलाज चल रहा है और बाकी ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा संक्रमण से कम से कम 27 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू