लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोविड-19 के 5,624 नये मामले

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:44 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 जनवरी केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 5624 नये मामले सामने आये जबकि 23 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ राज्य में अब संकमितों की संख्या बढ़कर 8,36,883 और मृतकों की संख्या 3,415 हो गयी है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे लोगों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि ब्रिटेन से लौटे लोगों में अब तक 56 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं और उनमें से नौ में कोरोना वायरस के नए प्रकार का संक्रमण पाया गया।

बयान में यह भी कहा गया है कि शुक्रवार को कोविड-19 के 4603 मरीज स्वस्थ हुए और अबतक कुल 7,65,757 मरीज ठीक हो चुके हैं । फिलहाल राज्य में 67,496 मरीज उपचाररत हैं।

मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को 62,934 नमूनों की जांच की गयी एवं राज्य में संक्रमण दर 8.94 फीसद है जबकि अबतक 87,51,519 कोविड-19 जांच हो चुकी है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ आज जो लोग संक्रमित पाये गये हैं उनमें 58 बाहर से राज्य में आये हैं जबकि 5110 लोग अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। बाकी 394 के संक्रमण के स्रोत का पता करना अभी बाकी है। नये संक्रमितों में 62 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा