लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 56,211 नए मामले सामने आए, 78.56 प्रतिशत छह राज्यों से

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों से एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में सामने आए 56,211 में 78.56 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,20,95,855 हो गई है। इसके अलावा 271 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,62,114 हो गई है।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में रोजाना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। 24 घंटे के दौरान देश में 78.56 मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 31,643 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,868 और कर्नाटक में 2,792 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में दैनिक मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है।

भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 5,40,720 हो गई है। इनमें 24 घंटे के दौरान 18,912 का इजाफा हुआ है।

मंत्रालय ने कहा, ''देश में उपचाराधीन रोगियों की जितनी संख्या है, उनमें से 79.64 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में हैं। सबसे अधिक उपचाराधीन रोगी महाराष्ट्र में हैं।''

देश में अब तक 10,07,091 सत्रों में कोविड-19 रोधी टीकों की 6,11,13,354 खुराकें दी जा चुकी हैं। सुबह सात बजे तक जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

भारत में 24 घंटे के दौरान 37,028 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,93,021 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए