लाइव न्यूज़ :

मुंबई में संक्रमण के 562 नए मामले सामने आए, 12 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,21,526 हो गई जबकि 12 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 15,426 तक पहुंच गई है। 629 लोग संक्रमण से उबरे हैं। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि इस महीने पांचवी बार एक दिन में संक्रमण के 600 से कम मामले सामने आए हैं।

मुंबई में सोमवार की तुलना में संक्रमण और मौत के मामलों में गिरावट देखी गई है। सोमवार को 608 मामले सामने आए थे और 18 रोगियों की मौत हुई थी।

बीएमसी ने बताया कि शहर में अब तक 6,95,425 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,371 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह