लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 09:23 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,34,347 हो गई।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 5,778 हो गई है।

ठाणे में 6,670 लोगों का उपचार चल रहा है, वहीं 2,21,899 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 94.69 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.85 प्रतिशत है।

जिले में संक्रमण के कुल मामलों में से कल्याण कस्बे में अब तक 55,244, ठाणे शहर में 53,001, नवी मुंबई में 49,289 और मीरा भयंदर में 24,648 मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से ठाणे शहर में 1,260, कल्याण में 1,075, नवी मुंबई में 1,005 और मीरा भयंदर में 765 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी