लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में 56 मरीज संक्रमण मुक्त, 36 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:28 IST

Open in App

ईटानगर, 18 नवंबर अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 56 और लोग ठीक हुये हैं जबकि 36 नये मामले सामने आये हैं और राज्य में यह लगातार चौथा दिन है जब​ संक्रमण मुक्त हुये लोगों की संख्या संक्रमितों से अधिक है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 36 नये मामले सामने आये हैं जिससे यहां संक्रमितों की तादाद बढ़ कर 15,904 हो गयी है । नये मामलों में तीन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं ।

प्रदेश निगरानी अधिकारी डा लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में 14,644 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । कोविड—19 से ठीक होने की दर 92.07 फीसदी है और मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

अरूणाचल प्रदेश में फिलहाल 1,212 मरीजों का उपचार चल रहा है । राज्य में संक्रमित होने की दर 7.93 प्रतिशत है और सूबे में 48 लोग संक्रमण से अब तक दम तोड़ चुके हैं ।

जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 03,45,190 नमूनों की जांच की जा चुकी है और इनमें से मंगलवार को 1,399 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे