लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 56 नए मामले

By भाषा | Updated: September 8, 2021 00:06 IST

Open in App

रायपुर, सात सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 56 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,724 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 20 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 26 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 56 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से दो, दुर्ग से चार, राजनांदगांव से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से एक, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से एक, कोरबा से नौ, जांजगीर-चांपा से एक, जशपुर से चार, बस्तर से एक, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से एक, कांकेर से आठ और बीजापुर से दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,724 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,803 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 364 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,557 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,890 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब