लाइव न्यूज़ :

अंडमान में संक्रमण के 56 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 8, 2021 10:39 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, आठ मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कम से कम 56 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,311 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में अभी 209 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नए 56 मरीजों में से 55 लोगों की पहचान संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान की गई और हवाईअड्डे पर पहुंचा एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

इस अवधि के दौरान 72 लोगों के बीमारी से उबरने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,030 हो गई।

संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की कुल संख्या 72 है।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 3,75,967 नमूनों की जांच की गई है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.68 प्रतिशत है।

अंडमान और निकोबार में अभी तक एक लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह