लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 56 और लोगों की मौत, 2,452 नए मामले

By भाषा | Updated: April 1, 2021 09:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अप्रैल पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 56 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,868 हो गई, वहीं संक्रमण के 2,452 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,734 हो गई।

पंजाब सरकार ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 23,832 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, जालंधर में संक्रमण के सबसे अधिक 343 नए मामले सामने आए, लुधियाना में 328 , अमृतसर में 296 और मोहाली में 254 नए मामले सामने आए।

संक्रमण से होशियारपुर में नौ, लुधियाना और पटियाला में आठ-आठ लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार, इस अवधि में 2,788 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,09,034 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 37 मरीजों की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 312 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। राज्य में अभी तक कुल 59,32,096 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, चंड़ीगढ़ में संक्रमण के 266 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 26,999 हो गए। पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आने पर मृतक संख्या यहां 379 बनी हुई है।

चंडीगढ़ में अभी 2,831 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अभी तक यहां 23,702 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos