लाइव न्यूज़ :

CRPF के 56 कर्मियों की पिछले साल कैंसर से मृत्यु हुयी, बल ने कैंसर के खिलाफ कड़े कदम उठाये

By भाषा | Updated: February 7, 2020 20:29 IST

प्रवक्ता ने कहा कि वैसे यह आंकड़ा बल के कर्मियों की कुल संख्या की तुलना में बहुत कम लग सकता है लेकिन कोशिश यह की जा रही है कि किसी भी कर्मी को यह रोग हो ही नहीं।

Open in App

पिछले साल देश के अग्रणी अंदरूनी सुरक्षा बल सीआरपीएफ के 56 कर्मियों की कैंसर से मौत हो गयी और फिलहाल उसके अन्य 179 कर्मी भी इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। इस अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस आंकड़े से हलकान सवा तीन लाख कर्मियों वाले दुनिया के इस सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने ‘अपने कर्मियों के परिवारों को पूरी गंभीरता से वार्षिक मेडिकल परीक्षण कराने की सलाह दी है और कहा है कि बीमारी का जल्द पता चलना ही इस समस्या का सफाया करने का एकमात्र उपाय है।’

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बल ने पिछले साल कैंसर से अपने 56 कर्मी गंवाएं और फिलहाल 179 कर्मी उसकी चपेट में है और उनका देश के 37 अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि वैसे यह आंकड़ा बल के कर्मियों की कुल संख्या की तुलना में बहुत कम लग सकता है लेकिन कोशिश यह की जा रही है कि किसी भी कर्मी को यह रोग हो ही नहीं। इस अर्धसैनिक बल में कर्मियों को जीवनशैली प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाने, उपयुक्त आहार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और नियमित योग करने जैसे बातों की सीख देने के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे मरीजों कों केयरटेकर की सुविधा देना और उन्हें कैंसर के प्रति के प्रति संवेदनशील बनाना ही बल की कैंसर से लड़ने की रणनीति है।’’ सीआरपीएफ ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एनजीओ ‘कैस सपोर्ट’ के साथ मिलकर रविवार को यहां ‘वाक फार लाईफ’ का आयोजन भी किया है जिसमें बल के प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने हिस्सा लिया। सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 

टॅग्स :सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया