लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 5,567 नए मामले, मिजोरम-अरुणाचल में भी 73-73 के संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:44 IST

Open in App

हैदराबाद/ईटानगर/आइजोल, 22 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 5,567 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 3.73 लाख लोगों के संक्रित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, गत 24 घंटे में 23 और लोगों की मौत हुई है जो राज्य में एक दिन में सर्वाधिक है।

वहीं पूर्वोत्तर के मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी गत 24 घंटे में 73-73 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

तेलंगाना सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक 21 अप्रैल को रात आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 23 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 1,899 लोगों की जान जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 989 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में आए जबकि रंगारेड्डी और मेढचल मलकाजगिरि में क्रमश: 437 और 421 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बुलेटिन के मुताबिक अबतक राज्य में 3,73,468 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 3,21,788 लोग ठीक हुए हैं। इनमें गत 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 2251 मरीज शामिल हैं।

तेलंगाना में इस समय 49,781 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1.02 लाख नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

एक अलग विज्ञप्ति के मुताबिक तेलंगाना में 20 अप्रैल तक 29.73 लाख लोगों को कोविड-19 प्रतिरक्षा टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 4.18 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे में सेना के सात जवानों सहित 73 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हे मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,186 हो गई है।

उन्होंने बताया कि हालांकि, इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 56 पर बनी हुई है।

जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे में 16 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलकार राज्य में ठीक होने की दर 98.05 प्रतिशत हो गई है जबकि संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इस समय अरुणाचल प्रदेश में 279 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 16,851 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक अरुणाचल प्रदेश में 1.93 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

मिजोरम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में 73 नए मामले आए हैं जिनमें 10 महीने के बच्चे सहित 13 नाबालिग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,158 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 570 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,576 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां पर गत 24 घंटे में 24 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यहां पर अबतक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 5,490 हो गई है।

अधिकारी के मुताबिक अंडमान निकोबार में 150 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,276 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 64 मरीजों की इस महामारी में जान गई है।

महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां के औरंगाबाद जिले में गत 24 घंटे में 1,207 नए मामले आए हैं जबकि 34 मरीजों की मौत हुई।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत 24 घंटे में आए नए मामलों के बाद जिले में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,13,037 हो गई है जिनमें से 2,251 की मौत हो चुकी है।

अधिकारी के मुताबिक बुधवार को 1,242 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर 95,765 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 15,021 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू