लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5,560 नए मामले, 163 की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 5,560 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 163 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा मौतें पुणे क्षेत्र ‍में हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज 6,944 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,66,620 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 63,69,002 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,34,364 पहुंच गई है। मंगलवर को संक्रमण के 5,609 नए मामले मिले थे और 137 संक्रमितों की जान गई थी। अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बुधवार को संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 64,570 रह गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.82 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत है। जिलों में सबसे ज्यादा 811 मामले अहमदनगर जिले में मिले हैं। वहीं आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से पुणे क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2,342 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कोल्हापुर में 1,143 मरीजों की पुष्टि हुई है।

मुंबई क्षेत्र में 791, नासिक क्षेत्र में 943, लातूर क्षेत्र में 255, औरंगाबाद क्षेत्र में 42, अकोला क्षेत्र में 31 और नागपुर क्षेत्र में 13 मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 69 लोगों की जान पुणे क्षेत्र में गई है जबकि कोल्हापुर क्षेत्र में 35 लोगों की मौत हुई है। मुंबई क्षेत्र में कोविड-19 के कारण 25 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

मुंबई शहर में 285 नए संक्रमित मिले हैं और नौ लोगों की जान गई है। वहीं पुणे शहर में 667 नए मामलों की पुष्टि हुई है और सात रोगियों की मृत्यु हुई है।

आज 2,11,041 नमूनों की जांच की गई है। इसके बाद राज्य में कुल 5,01,16,137 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र में कुल 4,01,366 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 2,676 लोग सरकारी पृथक-केंद्रों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos