लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में 55.47 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:59 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मंगलवार को संपन्‍न हुए चुनाव में औसत 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय के मुताबिक मंगलवार को संपन्‍न हुए मतदान में आगरा खंड स्‍नातक में 41.56 प्रतिशत, इलाहाबाद झांसी खंड स्‍नातक में 41.10 प्रतिशत, लखनऊ खंड स्‍नातक में 36.74 प्रतिशत, मेरठ खंड स्‍नातक में 42.86 प्रतिशत, वाराणसी खंड स्‍नातक में 39 .33 प्रतिशत मत पड़े।

राय के अनुसार खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा में 70 .78, बरेली-मुरादाबाद खंड में 73 .48 प्रतिशत, गोरखपुर-फैज़ाबाद में 73 .94, लखनऊ खंड में 58 .99 प्रतिशत, मेरठ खंड में 62 .60 और वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 68 .83 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इसमें पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी तथा छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह