महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,505 नए मामले, 8,728 स्वस्थ हुए

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:19 IST2020-11-04T23:19:42+5:302020-11-04T23:19:42+5:30

5,505 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 8,728 recover | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,505 नए मामले, 8,728 स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,505 नए मामले, 8,728 स्वस्थ हुए

मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,505 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,98,198 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 125 लोगों की मौत हुई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 44,548 हो गई। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,728 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,40,005 हो गई।

उन्होंने बताया कि अब राज्य में 1,12,912 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं कोविड-19 से बेहद प्रभावित मुंबई में कोरोना वायरस के 983 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,840 हो गई। वहीं 29 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,352 हो गई।

Web Title: 5,505 new cases of Kovid-19 in Maharashtra, 8,728 recover

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे