लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार द्वारा निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गईं 550 बसें सोमवार से सड़कों पर उतरेंगी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 00:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली सरकार द्वारा निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गईं करीब 550 बसें सोमवार से “पर्यावरण सेवा” के तहत महानगर की सड़कों पर चलने लगेंगी। इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में खतरनाक वायु गुणवत्ता के मद्देनजर निजी वाहनों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने में लोगों की मदद करना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार ने हाल में निजी ऑपरेटरों से 1,000 सीएनजी बसें किराए पर लेने का फैसला किया है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''अब तक, 750 से अधिक बसों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें से लगभग 550 को पर्यावरण सेवा के तहत सोमवार से सड़कों पर उतारा जाएगा। ये बसें सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि करेंगी।''

अधिकारियों ने कहा कि निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गई बसें अपने वाहनों का उपयोग करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए शनिवार को बसों और मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी थी।

पिछले महीने बसों और मेट्रो सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भीड़ न लगे, इसलिये यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह