लाइव न्यूज़ :

साबरमती जेल के 55 कैदी एवं चार जेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:01 IST

Open in App

अहमदाबाद (गुजरात), 19 अप्रैल शहर की साबरमती केद्रीय कारागार में पिछले एक सप्ताह में 55 कैदी एवं चार जेल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (साबरमती जेल) डी वी राणा ने बताया कि संक्रमित कैदियों में ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें अदालतों ने हाल ही में उनके मामलों पर सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा।

उन्होंने कहा कि जेल के करीब 3200 कैदियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले एक सप्ताह में अभियुक्तों एवं विचाराधीन कैदियों समेत 55 कैदी एवं चार जेल कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये।’’

राणा ने कहा, ‘‘ मुख्य परिसर में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हम नये कैदियों को पृथक-क्षेत्र में रखते हैं और उनके नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं