लाइव न्यूज़ :

ठाणे के वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक ले चुके 55 बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:40 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक ले चुके 55 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा यहां सात अन्य लोग भी संक्रमित हैं और सभी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सात अन्य लोगों में पांच वृद्धाश्रम के कर्मचारी हैं और दो उनके परिवार के सदस्य हैं, जिनमें से एक डेढ़ साल की बच्ची है। इसके बाद जिला प्रशासन ने भिवंडी तहसील के सोरगांव ग्राम को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया। यह वृद्धाश्रम यहीं स्थित है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष रेंगे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भिवंडी तालुका के खड़ावली में स्थित ‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में रहने वाले कुछ लोगों की तबियत खराब होने की सूचना मिलने के बाद 109 लोगों की चिकित्सकों की टीम ने जांच की थी।

उन्होंने बताया कि उनमें से 61 लोग जांच में संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग के संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई थी। सभी को ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला प्रशासन ने एक बयान में बताया कि कुल 62 संक्रमित लोगों में से 37 पुरुष हैं और 25 महिलाएं हैं। इनमें से 55 वृद्धाश्रम में रहते हैं और उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। वहीं, पांच कर्मचारी हैं और दो अन्य इन कर्मचारियों के परिवार के सदस्य हैं। इनमें से एक डेढ़ साल की बच्ची है और एक गर्भवती महिला है।

जिला प्रशासन ने बताया कि वृद्धाश्रम के पांच अन्य संदिग्ध मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां रहनेवाले और संक्रमित पाए गए 55 लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है और संक्रमित पाए गए चार कर्मचारियों का भी टीकाकरण हो चुका है। सिर्फ एक कर्मचारी ऐसा है, जिसने अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर