गुजरात में राजकोट के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर मापी गई 5.5 तीव्रता

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2020 21:44 IST2020-06-14T20:44:49+5:302020-06-14T21:44:03+5:30

एक दिन पहले शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। इसके बाद आज गुजरात में राजकोट के पास रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.5  मापी गई।

5.5 earthquake strikes near Rajkot in Gujarat | गुजरात में राजकोट के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर मापी गई 5.5 तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप रविवार रात 8:13 बजे आया।

Highlightsगुजरात में राजकोट के पास रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.5  मापी गई।

गुजरात में राजकोट के पास रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजकोट से 122 किमी दूर उत्‍तर-उत्‍तर पश्चिम में आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.5  मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप रविवार रात 8:13 बजे आया। इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक दिन पहले शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग के अनुसार सुबह दस बजकर 26 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 आंकी गयी। विभाग के अनुसार इस भूकंप का केंद्र भूतल से 35 किलोमीटर नीचे था । जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कोरोना वायरस के संकट के बीच भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली मे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन इनकी तीव्रता भी काफी कम थी।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केलअसर
0 से 1.9सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9हल्का कंपन।
3 से 3.9कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर।
4 से 4.9खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादापूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

* भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।

Web Title: 5.5 earthquake strikes near Rajkot in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Earthquakeभूकंप