आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 546 नये मामले
By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:05 IST2021-04-22T23:05:57+5:302021-04-22T23:05:57+5:30

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 546 नये मामले
आगरा, 22 अप्रैल आगरा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 546 नये मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 15602 हो गयी है। प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि महामारी से पांच और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 208 हो गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक 11648 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3746 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिलाधिकारी के मुताबिक अब तक 703548 लोगों के नमूने जांच के लिये लिये जा चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।