लाइव न्यूज़ :

बजट में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के लिए 54,581 करोड़ रूपये आवंटित किये गये

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी सोमवार को पेश किये गये आम बजट में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के लिए अगले वित्त वर्ष के वास्ते 54,581 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गये बजट में मोदी सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन -शहरी के लिए 2300 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।

सरकार ने देश में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) और मेट्रो सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 23,500 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं।

बजट में इस सरकार के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्मार्ट सिटी मिशन के लिए 6,450 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है जबकि 2020-21 में यह 3,400 करोड़ रूपये था।

इस बार देश की पहली क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) परियोजना को जमीन पर उतार रहे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के लिए 4,472 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं जबकि 2020-21 में यह 2,487 करोड़ रूपये था।

बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि सरकार मेट्रो रेल नेटवर्क में विस्तार एवं सिटी बस सेवा में वृद्धि कर शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का हिस्सा बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए