लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 545, लद्दाख में पांच नए मामले

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर/लेह, 28 सितंबर ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 545 नए मरीज़ मिले जिनमें से 74, 0-18 साल की उम्र के हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

भुवनेश्वर में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ओडिशा में सात और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 8,187 पर पहुंच गई है जबकि कुल मामले 10.25 लाख हो गए हैं।

विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,587 है जबकि 10.11 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

उसने बताया कि खुर्दा जिले में 218 नए मामले आए हैं। इसी जिले में राजधानी भुवनेश्वर स्थित है।

विभाग के मुताबिक, अबतक 2.17 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है।

इस बीच लेह में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 20,786 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 148 हो गई है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में संक्रमण के कारण 207 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 149 लेह और 58 करगिल में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 20,431 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी नए मामले लेह से सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे