लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 544 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:49 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 544 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,50,140 हो गयी जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,353 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में एक अप्रैल 2020 के बाद से एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह सबसे कम संख्या है।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 515 रोगियों के संक्रमण से ठीक होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,98,015 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,093 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,77,71,676 नमूनों की कोविड संक्रमण के लिए जांच की गयी है, जिनमें से 87,002 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी है। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 298 नये मामले सामने आये हैं जबकि पुणे क्षेत्र में 106 नये मामले सामने आये हैं।

महाराष्ट्र के 12 जिलों और छह नगर पालिका क्षेत्रों में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू