लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 के 541 नये मामले, पांच और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:37 IST

Open in App

पटना, चार नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1113 हो गई। वहीं इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,19,505 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया एवं सारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1113 हो गयी।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 541 नए मामले प्रकाश में आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढकर 2,19,505 हो गई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,26,822 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 976 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक 11462665 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,11,831 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6560 है और मरीजों के ठीक होने की दर 96.50 प्रतिशत है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos