लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 541 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:07 IST

Open in App

आइजोल, 13 सितंबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 541 नए मामले सामने आए, जिनमें 123 बच्चे शामिल हैं। इन्हें मिला कर राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71,381 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण दो और मौतें हुईं, जिससे राज्य में कोविड​​​​-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 238 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर रविवार के 13.98 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 31 प्रतिशत हो गई। 1,744 नमूनों की जांच के बाद ये नये मामले सामने आए।

मिजोरम में अब 12,396 कोविड​​​​ मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 58,747 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें रविवार को ठीक हुए 572 लोग शामिल हैं।

राज्य में अब कोविड-19 से ठीक होने की दर 82.30 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 9.65 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार, शनिवार तक 6.63 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 2.98 लाख को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए